गयाजी: टनकुप्पा प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को हिन्दुस्तान जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता समिति की अध्यक्ष रेणु देवी ने की। उन्होंने समिति की वार्षिक गतिविधियों की समीक्षा प्रस्तुत करते हुए आगामी योजनाओं की जानकारी दी।
रेणु देवी ने बताया कि सहकारी समिति के अंतर्गत 44 ग्राम संगठन जुड़े हुए हैं, जिनसे 9 हजार से अधिक परिवार सीधे तौर पर विभिन्न जीविकोपार्जन गतिविधियों से लाभान्वित हो रहे हैं।
बीडीओ ने जीविका दीदियों का बढ़ाया उत्साह
प्रखंड विकास पदाधिकारी टनकुप्पा गौरी कुमारी ने जीविका दीदियों की सराहना करते हुए कहा कि महिलाएं अपनी शक्ति को पहचानें। उन्होंने कहा कि आधी आबादी ही समाज की बड़ी शक्ति है और कई ऐसे कार्य हैं जिन्हें महिलाएं सफलतापूर्वक पूरा कर रही हैं। बीडीओ ने कविता के माध्यम से भी जीविका दीदियों को प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि जीविका दीदियां विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मुख्यमंत्री के सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कार्यक्रम में बैंकों के प्रतिनिधियों ने भी जीविका दीदियों को ऋण उपलब्ध कराने में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
वित्तीय सहयोग और रोजगार गतिविधियों पर जोर
पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक शशि कुमार ने जीविका दीदियों के कार्यों की सराहना करते हुए वित्तीय सहयोग का आश्वासन दिया। प्रबंधक संचार दिनेश कुमार ने जीविकोपार्जन गतिविधियों को विस्तार देने के साथ पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।
प्रशिक्षण पदाधिकारी जय राम सिंह ने जीविका के गठन के उद्देश्य और सामुदायिक क्षमतावर्धन पर चर्चा की। वहीं, प्रखंड परियोजना प्रबंधक राम विनय कुमार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लाभों की जानकारी देते हुए दीदियों से पंचसूत्र का पालन करने का आग्रह किया।
वित्तीय वर्ष 2025-26 का प्रस्तुत किया गया ब्यौरा
कार्यक्रम की शुरुआत जीविका दीदियों के स्वागत गान से हुई। इसके बाद दीदियों ने अपने अनुभव साझा किए और वित्तीय वर्ष 2025-26 का वित्तीय ब्यौरा प्रस्तुत किया। बताया गया कि समिति द्वारा वित्तीय समावेशन, स्वास्थ्य एवं पोषण, रोजगार, सामाजिक विकास, कृषि, पशुपालन और विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से बड़ी संख्या में महिलाओं को जीविकोपार्जन से जोड़ा गया है।अच्छा कार्य करने वाले सामुदायिक सेवा प्रदाताओं को इस अवसर पर सम्मानित भी किया गया।
लोकगीतों और कविताओं से दिया जागरूकता का संदेश
सभा के दौरान कई जीविका दीदियों ने अपने अनुभव साझा किए। एसजेवाई एमआरपी द्वारा कविता के माध्यम से शिक्षा के महत्व को समझाया गया। वहीं, जीविका दीदियों ने लोकगीतों के माध्यम से जीविका से उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को प्रस्तुत किया।
बड़ी संख्या में शामिल हुईं जीविका दीदियां
कार्यक्रम में समिति की अध्यक्ष रेणु देवी, बोर्ड सदस्य, जिला कार्यालय से प्रबंधक संचार दिनेश कुमार, प्रशिक्षण पदाधिकारी जय राम सिंह तथा प्रखंड परियोजना प्रबंधक राम विनय कुमार, सामुदायिक समन्वयक कमलेश कुमार, पिंकी कुमारी, मिन्ता कुमारी, क्षेत्रीय समन्वयक, जीविका कैडर एवं अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे। वार्षिक आम सभा में बड़ी संख्या में जीविका दीदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।