शेरघाटी उत्पाद थाना की कार्रवाई में 551 बोतल विदेशी शराब और 200 लीटर चुलाई शराब जब्त, एक गिरफ्तार

0
Screenshot_20260819_172324-2.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 19 अगस्त 2026

गयाजी: उत्पाद थाना शेरघाटी, गयाजी की टीम ने शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डोभी थाना क्षेत्र के सिंह पोखर नहर के किनारे करमौनी मोड़ के पास तथा सिन्धुगढ़ थाना क्षेत्र के बंदा मोड़ पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब एवं चुलाई शराब जब्त की गई।

551 बोतल विदेशी शराब और 200 लीटर चुलाई शराब बरामद

उत्पाद विभाग के अनुसार कार्रवाई के दौरान कुल 551 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 272.835 लीटर बताई गई है। इसके अलावा 200 लीटर चुलाई शराब भी जब्त की गई।

कार्रवाई के दौरान शराब के परिवहन में प्रयुक्त एक चार पहिया वाहन कार तथा एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। कार का विवरण उपलब्ध नहीं कराया गया है।

मामले में उत्पाद विभाग की टीम ने विवेक कुमार (करीब 20 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त मंझलाकला गांव, थाना गुरूपा, जिला गयाजी का रहने वाला बताया गया है। उसके पिता का नाम उपेन्द्र यादव है।

कार्रवाई करने वाली टीम में सहायक अवर निरीक्षक अजय कुमार सिंह, मो. हाबिल, अनिल कुमार सिंह तथा नीतू कुमारी के साथ गृह रक्षक शामिल रहे। टीम ने दोनों स्थानों पर कार्रवाई करते हुए शराब एवं वाहनों को जब्त किया। उत्पाद विभाग द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page