जगजीवन कॉलेज में स्पॉट नामांकन में पारदर्शिता की कमी का आरोप, SC-ST छात्राओं से शुल्क वसूली के विरोध में NSUI का प्रदर्शन

0
IMG-20260819-WA0006.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 19 अगस्त 2026

गयाजी: जगजीवन कॉलेज में 26–30 के स्पॉट नामांकन के दौरान कथित अनियमितता एवं पारदर्शिता की कमी के विरोध में बुधवार को एनएसयूआई (NSUI) की कॉलेज इकाई ने कॉलेज परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। धरने का नेतृत्व एनएसयूआई कॉलेज अध्यक्ष बैभव कुमार ने किया।

नामांकन प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच की मांग

एनएसयूआई ने आरोप लगाया कि स्पॉट नामांकन की प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव रहा और नामांकन के दौरान कई प्रकार की कथित अनियमितताएं सामने आईं। संगठन ने कॉलेज प्रशासन से पूरी नामांकन प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराने तथा विद्यार्थियों के समक्ष प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की मांग की।

SC-ST छात्राओं से शुल्क लेने का उठाया मुद्दा

प्रदर्शन के दौरान SC-ST वर्ग की छात्राओं से शुल्क लिए जाने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। एनएसयूआई का दावा है कि जिन छात्राओं का शुल्क शून्य होना चाहिए, उनसे भी नामांकन के दौरान लगभग 1,200 रुपये तक शुल्क लिया जा रहा है।

संगठन ने इस शुल्क वसूली को तत्काल रोकने तथा जिन छात्राओं से अतिरिक्त राशि ली गई है, उनकी राशि वापस करने की मांग की।

कॉलेज प्रशासन को आंदोलन तेज करने की चेतावनी

एनएसयूआई कॉलेज अध्यक्ष बैैभव कुमार ने कहा कि छात्रों के हित और शिक्षा में पारदर्शिता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कॉलेज प्रशासन से स्पॉट नामांकन में हुई कथित अनियमितताओं की जांच कराने, दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई करने तथा SC-ST छात्राओं से लिए जा रहे शुल्क के संबंध में स्पष्ट स्थिति सार्वजनिक करने की मांग की।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि छात्रों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को और तेज करेगा।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page