CUSB के अंग्रेजी विभाग के 16 छात्र बने सहायक प्रोफेसर पद के लिए योग्य, बिहार के डिग्री कॉलेजों में देंगे सेवाएं

0
IMG-20260808-WA0002.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 08 अगस्त 2026,

गयाजी। दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (CUSB) के अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विभाग के 16 छात्रों ने बिहार के विभिन्न डिग्री कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर पद के लिए अर्हता हासिल की है। इन छात्रों ने बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (BSUSC), पटना द्वारा 211 नवस्थापित डिग्री कॉलेजों में अनुबंध आधारित सहायक प्रोफेसर के पदों के लिए आयोजित चयन प्रक्रिया में सफलता प्राप्त की है।

छात्रों की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह और कुलसचिव प्रो. नरेंद्र कुमार राणा ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमाण है सफलता’

कुलपति प्रो. के.एन. सिंह ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में छात्रों का चयन विश्वविद्यालय में दी जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि चयनित छात्र बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

विभाग के 12 वर्तमान शोधार्थियों ने हासिल की सफलता

विश्वविद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी (PRO) मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विभाग में वर्तमान में पीएचडी कर रहे 12 शोधार्थियों ने चयन प्रक्रिया में सफलता हासिल की है।

सफल शोधार्थियों में सरफराज आलम, प्रियंका कुमारी, दीक्षा, पीयूष कुमार, सुमन कुमारी, पूजा गुप्ता, शिवांगी कुमारी, स्वाति, हेमंत कुमार, शांभवी, सुरभि और मानसी शामिल हैं।

वहीं विभाग की पूर्व छात्राओं मीनू प्रिया, मनीषा कुमारी, हर्ष आनंद और रितु रश्मि ने भी अंतिम मेधा सूची में स्थान प्राप्त किया है।

2012 में स्थापित विभाग के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि

विभागाध्यक्ष एवं डीन प्रो. विपिन कुमार सिंह ने इस उपलब्धि को वर्ष 2012 में स्थापित अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विभाग के लिए गौरवपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता विभाग में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और शोध के लिए किए जा रहे प्रयासों को दर्शाती है।

इस अवसर पर प्रो. विपिन कुमार सिंह, प्रो. रवींद्र कुमार वर्मा, मेजर डॉ. वल्लम सेट्टी पारिमला वेणु, डॉ. अर्पणा झा, डॉ. सरोज कुमार, डॉ. अभय लियोनार्ड एक्का और डॉ. सुदीप कुमार दास ने भी सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी।

CUSB के विभिन्न विभागों के 80 से अधिक छात्रों को सफलता

विश्वविद्यालय के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि CUSB के विभिन्न विभागों के 80 से अधिक छात्रों ने BSUSC की सहायक प्रोफेसर चयन प्रक्रिया में अर्हता हासिल की है। इससे विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के बीच उच्च शिक्षा एवं अकादमिक क्षेत्र में बढ़ती सफलता का संकेत मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page