गयाजी के 6 अस्पतालों में लगेगी अल्ट्रासाउंड मशीन, डीएम ने संस्थापन को दी मंजूरी

0
Screenshot_2026_0728_203558.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 28 जुलाई  2026,

गयाजी: जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने जिले के चार निजी एवं दो सरकारी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित करने की अनुमति प्रदान कर दी है। इससे जिले के मरीजों को जांच सुविधाएं अधिक सुलभ होंगी तथा समय पर बेहतर चिकित्सा सेवाएं मिल सकेंगी।

सिविल सर्जन की अनुशंसा पर मिली स्वीकृति

जानकारी के अनुसार, संबंधित अस्पतालों के संस्थापक एवं प्रतिनिधियों द्वारा अल्ट्रासाउंड मशीन के संस्थापन की अनुमति के लिए आवेदन दिया गया था। इन आवेदनों की समीक्षा के बाद सिविल सर्जन, गयाजी ने स्वीकृति के लिए प्रस्ताव जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। प्रस्ताव पर विचारोपरांत जिलाधिकारी ने अपने प्रकोष्ठ में आदेश जारी करते हुए छह अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित करने की अनुमति प्रदान की।

इन अस्पतालों को मिली अनुमति

जिन संस्थानों में अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने की स्वीकृति दी गई है, उनमें—

– श्री बुद्धा डायग्नोस्टिक सेंटर, गयाजी
– राज डायग्नोस्टिक एंड अल्ट्रासाउंड, गयाजी
– कुंती डायग्नोस्टिक सेंटर, ग्वाल बिगहा, गयाजी
– मेडिसिटी हॉस्पिटल, गयाजी
– शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, इकबालनगर, गयाजी
– शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कटारी हिल, गयाजी

मरीजों को मिलेगा सीधा लाभ

इन अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित होने के बाद जिले के लोगों को जांच के लिए अन्य स्थानों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं, आपातकालीन मरीजों तथा विभिन्न रोगों की जांच कराने वाले मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर और त्वरित जांच सुविधा उपलब्ध होगी। इससे सरकारी एवं निजी दोनों स्वास्थ्य संस्थानों की सेवा क्षमता में भी वृद्धि होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page