गयाजी में बस से 61.250 किलोग्राम गांजा बरामद, उत्तर प्रदेश के पांच तस्कर गिरफ्तार

0
IMG-20260725-WA0005.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 25 जुलाई 2026,

गयाजी: जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र स्थित समेकित जांच चौकी डोभी पर मद्यनिषेध विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक यात्री बस से 61.250 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान उत्तर प्रदेश के पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

तलाशी के दौरान बस से मिला गांजा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंजीकरण संख्या BR-02PB-0079 वाली बस की मद्यनिषेध से संबंधित नियमित जांच एवं तलाशी के दौरान यात्रियों की जांच की गई। इसी क्रम में बस में सवार पांच व्यक्तियों के पास से 32 पैकेटों में कुल 61.250 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।

उत्तर प्रदेश के पांच आरोपी गिरफ्तार

मद्यनिषेध विभाग ने इस मामले में निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार किया है—

– सुग्रीव प्रजापति (52 वर्ष), निवासी स्वरूपुर, थाना रसड़ा, जिला बलिया (उत्तर प्रदेश)
– नारद निषाद (34 वर्ष), निवासी अमरूद मंडी, थाना राजघाट, जिला गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)
– दिलीप कुमार (32 वर्ष), निवासी अमरूद मंडी, थाना राजघाट, जिला गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)
– राजन सोनकर (19 वर्ष), निवासी सरैयों, थाना मधुबन, जिला मऊ (उत्तर प्रदेश)
– आशीष सोनकर (19 वर्ष), निवासी अमरूद मंडी, थाना राजघाट, जिला गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)

अनुसंधान जारी, आरोप पत्र होगा दाखिल

मद्यनिषेध विभाग ने बताया कि मामले में विस्तृत अनुसंधान जारी है। जांच पूरी होने के बाद गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र (चार्जशीट) समर्पित किया जाएगा।

छापेमारी दल में शामिल रहे ये अधिकारी

कार्रवाई में निरीक्षक रामप्रीति कुमार, अवर निरीक्षक राहुल तिवारी, सहायक अवर निरीक्षक विजय कुमार, धर्मेन्द्र बैठा, हलेन्द्र कुमार, कमल किशोर, दिलीप कुमार ऋषि के अलावा मद्यनिषेध सिपाही, सैप बल एवं गृहरक्षक जवान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page