वीरपुर थाना कांड-49/2021 के पुनः अनुसंधान की समीक्षा के लिए बेगूसराय पहुंचे मगध क्षेत्र के आईजी विकास वैभव

0
image_search_1783006092002.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | बेगूसराय | 12 जुलाई 2026,

बेगूसराय: माननीय उच्च न्यायालय, बिहार, पटना के आदेश के अनुपालन में बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना कांड संख्या-49/2021 के पुनः अनुसंधान की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी क्रम में पुलिस महानिरीक्षक, मगध क्षेत्र, विकास वैभव रविवार को बेगूसराय पहुंचे। वे 13 जुलाई को गठित विशेष अनुसंधान दल (SIT) के साथ मामले की विस्तृत समीक्षा करेंगे।

हाईकोर्ट के निर्देश पर होगी समीक्षा

यह कार्रवाई Cr.WJC. No. 259/2022 (Tezaswini Kumari Vs. The State of Bihar & Others) में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा 8 अप्रैल 2026 को पारित आदेश के आलोक में की जा रही है। समीक्षा बैठक का उद्देश्य पुनः अनुसंधान की प्रगति का मूल्यांकन, उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण, आगे की जांच की रणनीति तैयार करना तथा न्यायालय के निर्देशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करना है।

वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों पर रहेगा विशेष फोकस

13 जुलाई को आयोजित होने वाली बैठक में एसआईटी के सदस्य वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों, उपलब्ध दस्तावेजों तथा अनुसंधान के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही आईजी विकास वैभव स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं का प्रत्यक्ष अवलोकन करेंगे।

इन अधिकारियों को एसआईटी में किया गया शामिल

विशेष अनुसंधान दल (SIT) में निम्नलिखित अधिकारी शामिल है:-

🔹पुलिस उपमहानिरीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा (बेगूसराय रेंज)

🔹पुलिस उपाधीक्षक अशोक झा (विशेष निगरानी इकाई, पटना)

🔹अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी निहार भूषण (बगहा)

🔹अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अलय वत्स (पूर्वी मुजफ्फरपुर)

🔹पुलिस निरीक्षक कुमार अभिनव (पटना जिलाबल)

🔹बेगूसराय जिलाबल के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी


सुबह 10:30 बजे होगी एसआईटी की बैठक

सभी एसआईटी सदस्यों को निर्देश दिया गया है कि वे 13 जुलाई 2026 को सुबह 10:30 बजे तक बेगूसराय कैंप कार्यालय पहुंचकर बैठक में भाग लें, ताकि माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार अनुसंधान को प्रभावी, निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page