डोभी चेकपोस्ट पर वैगनआर कार से 194.730 लीटर विदेशी शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार
आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 02 जुलाई 2026,
गयाजी: जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत समेकित जांच चौकी डोभी पर मद्यनिषेध विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वैगनआर कार से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान कार में सवार चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।
वाहन से मिली 477 बोतल विदेशी शराब
मद्यनिषेध विभाग के अनुसार, BR-01BT-1025 नंबर की वैगनआर कार की जांच के दौरान उसमें छिपाकर ले जाई जा रही 194.730 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। बरामद शराब की कुल संख्या 477 बोतल बताई गई है। इसके बाद वाहन को जब्त कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है—
1. प्रकाश पाण्डेय (38 वर्ष), निवासी तपोवन गली, कोकर, थाना सदर, जिला रांची (झारखंड)
2. निखिल कुमार (22 वर्ष), निवासी बैगनी, थाना हुलासगंज, जिला जहानाबाद
3. रमेश कुमार (19 वर्ष), निवासी उत्तिमपुर, थाना हुलासगंज, जिला जहानाबाद
4. कुन्दन कुमार (22 वर्ष), निवासी रामपुर, थाना हुलासगंज, जिला जहानाबाद
जांच के बाद दाखिल होगा आरोप पत्र
मद्यनिषेध विभाग ने बताया कि मामले में आवश्यक अनुसंधान जारी है। जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र (चार्जशीट) समर्पित किया जाएगा।
