बिहार शिक्षा विभाग के अवर सचिव 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

0
1782989168827.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | पटना | ब्यूरो रिपोर्ट | 02 जुलाई 2026,

पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance Investigation Bureau) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग के वेतन सत्यापन कोषांग में पदस्थापित अवर सचिव अमोद मिश्रा को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 1 जुलाई 2026 को पटना के गर्दनीबाग स्थित मिनिस्टर इन्क्लेव मोड़ के पास की गई।

एरियर भुगतान के बदले मांगी थी रिश्वत

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के अनुसार, नालंदा जिले के बिहारशरीफ निवासी उमा शंकर उमरेबी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके एरियर (बकाया वेतन) के भुगतान के एवज में अवर सचिव अमोद मिश्रा द्वारा 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत मिलने के बाद ब्यूरो ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए।

जाल बिछाकर रंगे हाथ दबोचा

शिकायत की पुष्टि होने के बाद निगरानी थाना कांड संख्या-079/26 दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक श्याम बाबू प्रसाद के नेतृत्व में विशेष धावा दल (ट्रैप टीम) का गठन किया गया। पूर्व निर्धारित योजना के तहत टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अमोद मिश्रा को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के बाद विशेष न्यायालय में होगी पेशी

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद उसे माननीय विशेष न्यायालय (निगरानी), पटना में पेश किया जाएगा। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और अनुसंधान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page