जमीन के दाखिल-खारिज के नाम पर रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार, निगरानी की बड़ी कार्रवाई

0
1782282056694.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | भोजपुर | 23 जून 2026,

भोजपुर: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भोजपुर जिले के गड़हनी अंचल कार्यालय में तैनात राजस्व कर्मचारी जितेन्द्र कुमार को 3,500 रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, परिवादी रामदेव राम, निवासी एड़ौरा, थाना उदवंतनगर, जिला भोजपुर ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना में शिकायत दर्ज कराई थी कि राजस्व कर्मचारी जितेन्द्र कुमार उनके जमीन के दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) के कार्य के बदले रिश्वत की मांग कर रहे हैं।

शिकायत मिलने के बाद निगरानी ब्यूरो ने मामले का सत्यापन कराया। जांच के दौरान रिश्वत मांगने के आरोप सही पाए गए। इसके बाद निगरानी थाना कांड संख्या-074/26, दिनांक 22 जून 2026 दर्ज कर पुलिस उपाधीक्षक गौतम कृष्ण के नेतृत्व में एक विशेष धावा दल का गठन किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सोमवार को निगरानी की टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और गड़हनी अंचल कार्यालय परिसर में ही राजस्व कर्मचारी जितेन्द्र कुमार को परिवादी से 3,500 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बताया कि पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपी को विशेष न्यायालय, निगरानी, पटना में प्रस्तुत किया जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है।

यह कार्रवाई एक बार फिर सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की सख्त कार्यशैली को दर्शाती है। ब्यूरो ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मी किसी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है तो इसकी सूचना तत्काल निगरानी विभाग को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page