एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

0
1779384771154.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 21 मई 2026,

गयाजी: जिला पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खातों से अवैध निकासी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बोधगया थाना क्षेत्र में की गई, जहां पुलिस ने तकनीकी जांच और लगातार छापेमारी के बाद दोनों अभियुक्तों को दबोचा।

महिला से ठगी के बाद दर्ज हुआ था मामला

जानकारी के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 को एक महिला ने बोधगया थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि पचहट्टी स्थित मगध स्वीट्स के पास मौजूद केनरा बैंक एटीएम में एक व्यक्ति ने चालाकी से उनका एटीएम कार्ड बदल लिया। इसके बाद उनके खाते से करीब 66,455 रुपये की अवैध निकासी कर ली गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए बोधगया थाना कांड संख्या-178/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

एसएसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम

मामले के खुलासे के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बोधगया के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी अनुसंधान, सीसीटीवी फुटेज और संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर लगातार छापेमारी की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

एटीएम के पास से दो आरोपी गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस ने पचहट्टी स्थित एटीएम के पास से दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ और जांच के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राहुल कुमार, पिता- रविन्द्र कुमार सिंह तथा श्रवण कुमार, पिता- स्वर्गीय अंगत भगत, दोनों निवासी मकसुदपुर, थाना खिजरसराय, जिला गयाजी के रूप में हुई है।

पूछताछ में कबूला जुर्म

पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खातों से धोखाधड़ी करने की बात स्वीकार की है। आरोपियों ने यह भी कबूल किया कि 1 अप्रैल को महिला का एटीएम कार्ड बदलकर उसी तरीके से पैसे निकाले गए थे। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और इससे जुड़े अन्य मामलों की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page