प्रखंड कार्यालय मानपुर में आधार केंद्र पर अव्यवस्था, भीषण गर्मी में लोग बेहाल

0
Screenshot_2026_0520_195808.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 20 मई 2026,

गयाजी: जिले के मानपुर प्रखंड कार्यालय स्थित आधार सेवा केंद्र पर भीषण गर्मी के बीच लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आधार बनवाने एवं सुधार करवाने के लिए दूर-दराज से पहुंच रहे नागरिक घंटों लंबी कतार में खड़े रहने को मजबूर हैं, लेकिन केंद्र पर एक भी पंखे की व्यवस्था नहीं होने से लोगों की स्थिति दयनीय बनी हुई है।

आधार सेवा केंद्र के बाहर बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग लाइन में खड़े नजर आए। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग अपने साथ लाए कागज एवं फाइलों से ही हवा करते दिखे। तेज धूप और उमस के कारण कई लोग परेशान होकर लाइन छोड़ने को विवश हो गए।

आधार सुधार कराने पहुंचे मनोज कुमार नामक युवक ने बताया कि वे लगभग 10 किलोमीटर दूर से यहां आए हैं। उन्होंने कहा कि आधार की अत्यधिक आवश्यकता होने के कारण मजबूरी में इस भीषण गर्मी में आना पड़ा, लेकिन लंबे समय तक लाइन में खड़े रहने के दौरान उन्हें चक्कर आने लगा, जिसके बाद वे लाइन छोड़कर पेड़ के नीचे जाकर बैठ गए।

स्थल पर मौजूद कई महिलाओं ने भी व्यवस्था पर नाराजगी जताई और कहा कि छोटे बच्चों के साथ घंटों खड़े रहना काफी मुश्किल हो रहा है। लोगों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा आम नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी की जा रही है।

जब इस संबंध में वहां मौजूद एक कर्मचारी से बात की गई तो उसने बताया कि पंखे उपलब्ध हैं, लेकिन उन्हें लगाने के लिए कोई व्यक्ति नहीं मिलने के कारण अब तक व्यवस्था नहीं हो सकी है।

वहीं, मामले को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी वेद प्रकाश से पूछताछ की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस स्थिति की जानकारी नहीं थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि ऐसी समस्या है तो अविलंब वहां पंखों की व्यवस्था कराई जाएगी।

अब देखने वाली बात होगी कि भीषण गर्मी से परेशान आम नागरिकों को राहत कब तक मिल पाती है, या फिर लोग इसी तरह सरकारी कार्यालयों में घंटों पसीना बहाने को मजबूर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page