गयाजी के केन्दुई में भाजपा महिला मोर्चा की आक्रोशित बैठक, महिलाओं के सम्मान पर उठे सवाल

0
Capture
Spread the love

गयाजी। जिले के केन्दुई में शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा की ओर से एक आक्रोशित बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में स्थानीय लोगों के साथ बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष करुणा सिंह ने की।

महिला मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि “जो महिलाओें को इज्जत करना नहीं जानते, उन्हें सरताज बना दिया गया तो समाज का क्या होगा।” उन्होंने तीखे शब्दों में कहा कि आज “मां-बहन मान योजना” का असली मतलब महिलाओं का अपमान कर निकाल लिया गया है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

बैठक में कार्यकर्ताओं ने महिलाओं की गरिमा और अधिकारों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की और कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज में गलत संदेश देती हैं। भाजपा महिला मोर्चा ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि महिलाओं के सम्मान की अनदेखी की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस कार्यक्रम में गयाजी के पूर्व संसद हरी मांझी , पूर्व संसद रामजी मांझी ,गयाजी जिला भाजपा के पूर्वी जिलाध्यक्ष विजय मांझी, भाजपा नेता क्षितिज मोहन सिंह, आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page