राष्ट्रीय खेल दिवस पर गया कॉलेज में भव्य कार्यक्रम, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

0
IMG-20250829-WA0021.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी|गयाजी, 29 अगस्त 2025,


राष्ट्रीय खेल दिवस पर गया कॉलेज, गयाजी में शुक्रवार को भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. सतीश सिंह चंद्र, डॉ. रशीद नईम, डॉ. मार्कंडेय पांडे, डॉ. विनोद कुमार सिंह व नीरज कुमार ने मेजर ध्यानचंद के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर शुभारंभ किया।

प्राचार्य ने कहा कि मेजर ध्यानचंद का जीवन संघर्ष और उपलब्धियां प्रेरणादायी हैं तथा खेलों से शारीरिक-मानसिक विकास के साथ अनुशासन भी आता है।

कार्यक्रम में 800 मीटर दौड़ व साइकिल रेस सहित कई प्रतियोगिताएं हुईं। कुणाल कुमार, खुशी कुमारी व अन्य विजेताओं को मेडल व कप प्रदान किए गए। रस्साकशी सहित विभिन्न खेलों में प्रतिभागियों और पूर्ववर्ती खिलाड़ियों—मुरारी प्रसाद यादव व सुनील कुमार का सम्मान किया गया।

समापन पर सभी ने “स्वस्थ भारत निर्माण” की शपथ ली। शाम को छात्रों द्वारा कैंडल मार्च निकाला जाएगा। कार्यक्रम में पी.टी.आई. अंजनी कुमार, सौरव कुमार, एनएसएस स्वयंसेवक व पिरामल फाउंडेशन टीम का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page