सीयूएसबी में प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित, समाजशास्त्र विभाग के छात्रों को मिला करियर अवसर

0
IMG-20260505-WA0002.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 05 मई 2026,

गयाजी: दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के समाजशास्त्रीय अध्ययन विभाग में एम.ए. समाजशास्त्र एवं एम.एस.डब्ल्यू. अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। यह ड्राइव क्षमतालय फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित हुई।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह के संरक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम का समन्वयन विभागीय प्लेसमेंट सेल के सदस्य प्रो. समापिका महापात्रा और डॉ. जितेंद्र राम ने किया। जनसंपर्क पदाधिकारी मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि क्षमतालय फाउंडेशन शिक्षा, आजीविका और सामुदायिक विकास के क्षेत्रों में कार्यरत एक सिविल सोसायटी संगठन है।

प्लेसमेंट प्रक्रिया के दौरान फाउंडेशन के प्रतिनिधि अभिषेक तिवारी और शुभम भकत ने विद्यार्थियों को संगठन के कार्यों और अवसरों के बारे में जानकारी दी। चयन प्रक्रिया में प्री-प्लेसमेंट टॉक, लिखित परीक्षा, समूह चर्चा (GD) और साक्षात्कार शामिल रहे।

कार्यक्रम में विभाग के कई संकाय सदस्य भी उपस्थित रहे, जिनमें प्रो. अनिल कुमार सिंह झा, डॉ. सनत कृष्ण शर्मा, डॉ. हरेश नारायण पांडेय, डॉ. प्रिया रंजन, डॉ. पारिजात प्रधान और डॉ. अहमेदुल कबीर शामिल थे। यह प्लेसमेंट ड्राइव छात्रों के लिए रोजगार के नए अवसर खोलने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page