सीयूएसबी के छात्रों ने राष्ट्रीय सम्मेलन में दिखाया दम, पर्यावरण विज्ञान में उत्कृष्ट प्रदर्शन

0
IMG-20260502-WA0003.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 02 मई 2026,

गया/नोएडा: सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार (सीयूएसबी) के पर्यावरण विज्ञान विभाग के छात्रों ने उत्तर प्रदेश स्थित गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में आयोजित आईसीएसएसआर प्रायोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेकर अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह के अनुमोदन पर विभागाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार रंजन एवं प्रो. पार्थ सारथी के नेतृत्व में छात्रों का एक शिष्टमंडल सम्मेलन में शामिल हुआ। सम्मेलन का विषय “नेक्सस की अनिवार्यता: एक सतत भविष्य के लिए पर्यावरण, जन स्वास्थ्य और नीति” रखा गया था, जिसमें देशभर से शिक्षाविद्, शोधकर्ता और नीति-निर्माता शामिल हुए।

जन सम्पर्क पदाधिकारी मोहम्मद मुदस्सीर आलम के अनुसार, शिष्टमंडल में पीएचडी शोधार्थी अविनाश दास, जय प्रकाश, निशा, मनीषा, शुभम, जय प्रभा तथा स्नातकोत्तर छात्रा शैलजा, अनामिका और अविनाश झा शामिल थे।

सम्मेलन के दौरान विभिन्न तकनीकी सत्रों, पैनल चर्चाओं और कार्यशालाओं के माध्यम से पर्यावरण, जन स्वास्थ्य और नीति के बीच संबंधों पर गहन चर्चा की गई। इस दौरान सीयूएसबी के छात्रों ने अपने शोध प्रस्तुत कर विशेषज्ञों का ध्यान आकर्षित किया।
विशेष उपलब्धि के रूप में, छात्र शुभम को मौखिक प्रस्तुति श्रेणी में तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ, जबकि अविनाश दास को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

विभागाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार रंजन को सत्र अध्यक्ष के रूप में आमंत्रित किया गया, वहीं प्रो. पार्थ सारथी ने जलवायु परिवर्तन और स्वदेशी ज्ञान प्रणालियों पर व्याख्यान देते हुए पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक रणनीतियों से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page