सीएम सम्राट चौधरी ने गयाजी और बोधगया में की पूजा-अर्चना, राज्य की सुख-शांति और समृद्धि की कामना
आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 01 मई 2026,
गया/बोधगया: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 1 मई 2026 को गयाजी और बोधगया के प्रमुख धार्मिक स्थलों का दौरा कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने राज्य की सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए विभिन्न मंदिरों में विधिवत अनुष्ठान किया।
विष्णुपद मंदिर में विशेष पूजा
मुख्यमंत्री ने विष्णुपद मंदिर में भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने फल्गू नदी घाट का निरीक्षण किया और प्रस्तावित मंदिर कॉरिडोर को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की।
महाबोधि मंदिर और बोधि वृक्ष की पूजा
इसके बाद मुख्यमंत्री महाबोधि मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान बुद्ध की पूजा की और पवित्र बोधि वृक्ष के समक्ष प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होंने ‘प्रज्ञा’ पुस्तक का लोकार्पण भी किया।
बोधगया मठ में भी किए दर्शन
मुख्यमंत्री ने बोधगया मठ के गद्दी परिसर में माता वराही, माता अन्नपूर्णा, शंकराचार्य गद्दी और ठाकुरबाड़ी में स्थापित देवताओं की पूजा-अर्चना की। साथ ही वहां रखी भगवान बुद्ध की प्राचीन मूर्तियों का अवलोकन भी किया।
रास्ते में लोगों ने किया भरपूर स्वागत
सड़क मार्ग से यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी और ‘जिंदाबाद’ के नारों से पूरा मार्ग उत्साहपूर्ण बना रहा। मुख्यमंत्री ने भी लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए धन्यवाद दिया।
गणमान्य लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, विधानसभा अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार, विधायक विरेंद्र सिंह, मनोरमा देवी, ज्योति देवी, विक्रम सिंह, रोमित कुमार, विधान पार्षद कुमुद वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
साथ ही विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, पर्यटन सचिव अभय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मगध आयुक्त सफीना ए.एन., आईजी क्षत्रनील सिंह, डीएम शशांक शुभंकर, एसएसपी सुशील कुमार, सिटी एसपी कोटा किरण कुमार और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
