सीयूएसबी में वाइस चांसलर बॉक्स क्रिकेट लीग 2026 का आगाज, एग्रीकल्चर टीम की शानदार जीत

0
IMG-20260421-WA0000.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 21 अप्रैल 2026,

गयाजी: दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के मिल्खा सिंह खेल परिसर में प्रथम वाइस चांसलर बॉक्स क्रिकेट लीग 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिन दयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो. पूनम टंडन उपस्थित रहीं।

खेलों के महत्व पर जोर

उद्घाटन अवसर पर कुलपति प्रो. के. एन. सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक फिटनेस बल्कि अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को भी विकसित करते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के ‘आधा घंटा रोज, फिटनेस का डोज’ संदेश को अपनाने का आह्वान किया। वहीं, प्रो. पूनम टंडन ने भी खेलों में भागीदारी को छात्रों के समग्र विकास के लिए आवश्यक बताया।

रोमांचक मुकाबले से शुरुआत

टूर्नामेंट का पहला मुकाबला स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर एंड डेवलपमेंट और स्कूल ऑफ ह्यूमन साइंस के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एग्रीकल्चर टीम ने 6 ओवर में 5 विकेट पर 35 रन बनाए। जवाब में ह्यूमन साइंस की टीम 6 ओवर में 7 विकेट पर 22 रन ही बना सकी, जिससे एग्रीकल्चर टीम ने 13 रनों से जीत दर्ज की।

अभिजीत शेखर बने हीरो

मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए अभिजीत शेखर ने एक ओवर में 2 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

27 अप्रैल तक चलेगा टूर्नामेंट

जन सम्पर्क पदाधिकारी के अनुसार, खेल एवं खेलकूद समिति द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता 27 अप्रैल 2026 तक चलेगी, जिसका उद्देश्य छात्रों में आपसी सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है।

आयोजन टीम का अहम योगदान

कार्यक्रम की सफलता में आयोजन टीम के सदस्यों सुयश विश्वकर्मा, नवनीत ठाकुर, आलोक रंजन भास्कर, माही, केशव, अंकुश कुमार, अभिषेक रंजन, बादल कुमार, किशोर कुमार, भीमसेन और अभिषेक कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का समापन सहायक निदेशक खेलकूद डॉ. जितेंद्र प्रताप सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page