भारत बौधिक्स राष्ट्रीय परीक्षा 2026 में सीयूएसबी के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

0
IMG-20260420-WA0004.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 20 अप्रैल 2026,

गयाजी: दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के विद्यार्थियों ने भारत बौधिक्स राष्ट्रीय परीक्षा 2026 में दक्षिण बिहार प्रांत स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। यह परीक्षा विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित की गई थी, जिसका आयोजन 31 जनवरी 2026 को सीयूएसबी परिसर में हुआ था।

कुलपति ने दी बधाई

सफल छात्रों को बधाई देते हुए कुलपति प्रो. के. एन. सिंह ने कहा कि यह परीक्षा विषयगत समझ के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और भारतीय संस्कृति व मूल्यों को आत्मसात करने में सहायक है। उन्होंने इसे नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 के उद्देश्यों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

एनआईटी पटना में हुआ सम्मान

जन सम्पर्क पदाधिकारी मोहम्मद मुदस्सीर आलम के अनुसार, प्रांत स्तर के रैंक धारकों को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पटना में आयोजित एक दिवसीय सेमिनार में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्या भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री के. एन. रघुनन्दन, एनआईटी पटना के निदेशक प्रो. प्रदीप कुमार जैन तथा क्षेत्रीय संयोजक प्रो. रमन कुमार त्रिवेदी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

इन छात्रों ने हासिल किए स्थान

परीक्षा समन्वयक डॉ. तरुण कुमार त्यागी के अनुसार, सीयूएसबी के कुल 10 विद्यार्थियों ने प्रांत स्तर पर स्थान प्राप्त किया। इसमें प्रथम स्थान अंशु कुमार (इतिहास विभाग), द्वितीय श्रुति मिश्रा (कृषि विभाग), तृतीय शुभांगी सिंह, चतुर्थ ब्यूटी कुमारी (दोनों शिक्षक शिक्षा विभाग), पंचम अभिषेक कुमार, षष्ठम अंशु प्रिया, सप्तम शुभम कुमार, अष्टम प्रेमलता, नवम जतिन कुमार तथा दशम स्थान प्रगति प्रिया ने प्राप्त किया।

पुरस्कार और प्रोत्साहन

इस उपलब्धि पर सभी सफल छात्रों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। साथ ही चार विद्यार्थियों को ₹2500 का पुरस्कार और छह विद्यार्थियों को ₹500 की सांत्वना राशि दी गई।

शिक्षकों ने बढ़ाया उत्साह

कार्यक्रम में परीक्षा नियंत्रक डॉ. शांतिगोपाल पाइन, उपकुलसचिव कुमार कौशल, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. पवन कुमार मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अध्यक्ष, अधिष्ठाता और 50 से अधिक शिक्षकों ने उपस्थित होकर छात्रों का उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page