गया कॉलेज में “मिशन वात्सल्य पोर्टल” और मानसिक स्वास्थ्य कानून पर एक दिवसीय परामर्श कार्यक्रम आयोजित

0
IMG-20260420-WA0002.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 20 अप्रैल 2026,

गयाजी: गया कॉलेज में आज सीआईडी (कमजोर वर्ग) के तत्वावधान में “मिशन वात्सल्य पोर्टल” एवं मानसिक स्वास्थ्य देखभाल अधिनियम, 2017 विषय पर एक दिवसीय श्रेणी स्तरीय परामर्श कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में गयाजी जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार सहित गयाजी पुलिस के कई वरीय एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान अधिकारियों को मिशन वात्सल्य पोर्टल के प्रभावी संचालन और जमीनी स्तर पर इसके क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया गया कि कमजोर वर्ग, विशेषकर बच्चों और संवेदनशील मामलों में पुलिस को मानवीय एवं संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। साथ ही मिशन वात्सल्य के तहत उपलब्ध सुविधाओं और प्रक्रियाओं की जानकारी देकर इसे बेहतर तरीके से लागू करने पर बल दिया गया।
अधिकारियों को मानसिक स्वास्थ्य देखभाल अधिनियम, 2017 के प्रावधानों की भी जानकारी दी गई, जिसमें मानसिक रूप से प्रभावित व्यक्तियों के अधिकार, उनके संरक्षण तथा पुलिस की भूमिका को विस्तार से समझाया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों को न केवल तकनीकी और कानूनी रूप से दक्ष बनाना था, बल्कि उन्हें सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति और अधिक जागरूक करना भी रहा। अंत में प्रतिभागियों ने इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को समय-समय पर आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम में शामिल एसएसपी एवं अन्य पुलिसकर्मी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page