इमामगंज में पीएनबी सीएसपी लूट कांड का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार

0
IMG-20260419-WA0018.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 19 अप्रैल 2026,

गयाजी; जिले की इमामगंज पुलिस ने बड़ी सफ़लता हासिल की है।  पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के सीएसपी बैंक लूट कांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने कुख्यात अपराधी और मामले के मास्टरमाइंड मृत्युंजय पासवान समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

8 अप्रैल को हुई थी दिनदहाड़े लूट

इमामगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) कमलेश कुमार ने रविवार को प्रेस वार्ता में बताया कि 8 अप्रैल 2026 को पाकाडीह स्थित पीएनबी सीएसपी बैंक में 3-4 अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर करीब 2 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया था। इस मामले में इमामगंज थाना में कांड संख्या 99/26 दर्ज किया गया था।

विशेष टीम का गठन

घटना के उद्भेदन के लिए गयाजी के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसपी कमलेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम में थानाध्यक्ष अमित कुमार, सब इंस्पेक्टर पवन कुमार, अवर निरीक्षक योगेंद्र पाल सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

हाईवे से हुई गिरफ्तारी

गुप्त सूचना के आधार पर 19 अप्रैल 2026 को स्टेट हाईवे 69 पर विश्रामपुर पुल के समीप मल्हारी मोड़ से तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान बिंदु पासवान के पास से एक देसी कट्टा और राहुल कुमार के पास से लूट की 3500 रुपये नगद बरामद हुई।

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

हथियार बरामदगी के बाद आर्म्स एक्ट के तहत कांड संख्या 113/26 भी दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से एक बाइक भी जब्त की है, जिसका उपयोग लूट की वारदात में किया गया था।

कुख्यात है मुख्य आरोपी

गिरफ्तार आरोपितों में बिंदु पासवान (थाना आमस), राहुल पासवान और मृत्युंजय पासवान (दोनों थाना शेरघाटी) शामिल हैं। डीएसपी के अनुसार, मुख्य आरोपी मृत्युंजय पासवान पर विभिन्न थानों में आठ से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page