जहानाबाद में गैस एजेंसी का निरीक्षण, ई-केवाईसी को लेकर प्रशासन सख्त; पंचायत स्तर तक सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश

0
1775062490263.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | जहानाबाद | 01 अप्रैल 2026,

जहानाबाद; जिले में घरेलू गैस उपभोक्ताओं के ई-केवाईसी को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। बुधवार को सचिव (व्यय), वित्त विभाग-सह-प्रभारी सचिव जहानाबाद रचना पाटिल ने जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय की मौजूदगी में मेसर्स मां वैष्णो इंडेन गैस एजेंसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली, जो घरेलू गैस सिलेंडर के लिए ई-केवाईसी कराने पहुंचे थे। इस स्थिति को देखते हुए सचिव और जिला पदाधिकारी ने लोगों से अपील की कि वे घर बैठे भी ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

प्रचार-प्रसार तेज करने के निर्देश

प्रशासन ने ई-केवाईसी प्रक्रिया को सरल बनाने और भीड़ कम करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए हैं। इसके तहत ई-केवाईसी का वीडियो क्लिप बनाकर सोशल मीडिया, समाचार पत्रों एवं अन्य माध्यमों से लोगों तक जानकारी पहुंचाने को कहा गया है।

पंचायत स्तर पर भी सुविधा उपलब्ध

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जिला प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि अब गैस उपभोक्ता अपनी सुविधा अनुसार पंचायत के आरटीपीएस काउंटर पर जाकर भी ई-केवाईसी करा सकते हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

कर्मियों को प्रशिक्षण देने का निर्देश

जिला पदाधिकारी ने जिला पंचायत राज पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी प्रखंड, अंचल कार्यालयों एवं पंचायत सरकार भवनों में संचालित आरटीपीएस केंद्रों पर कार्यरत कर्मियों को शीघ्र प्रशिक्षण दिया जाए, ताकि वे ई-केवाईसी की प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से संचालित कर सकें।

प्रशासन का उद्देश्य है कि जिले के सभी गैस उपभोक्ता बिना किसी परेशानी के समय पर ई-केवाईसी करा सकें और गैस आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page