टेउसा बाजार में युवाओं ने किया विशाल भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं में बांटी गई खिचड़ी

0
IMG-20260325-WA0016.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 25 मार्च 2026,

गयाजी। जिले के अतरी प्रखंड स्थित टेउसा बाजार में बुधवार को छठ पूजा के पावन अवसर पर पारण के दिन युवाओं के द्वारा भव्य विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान भास्कर से सुख-समृद्धि की कामना की।

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई पूजा-अर्चना

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण और छठ माता की पूजा-अर्चना के साथ की गई। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान सूर्य की आराधना की तथा परिवार और समाज की खुशहाली की कामना की।

हर वर्ष श्रद्धा के साथ होता है आयोजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

टेउसा बाजार के युवाओं ने बताया कि यह आयोजन प्रत्येक वर्ष श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जाता है। इसका उद्देश्य समाज में आपसी सद्भाव, एकता और सेवा भावना को बढ़ावा देना है।

श्रद्धालुओं को वितरित किया गया प्रसाद

भंडारे में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद के रूप में खिचड़ी का वितरण किया गया। आयोजन में स्थानीय नागरिकों, समाजसेवियों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया।

इस अवसर पर आनंद, चंदन, रौशन, दीपक गुप्ता, छोटू सर सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page