सीयूएसबी के प्रो बोनो क्लब ने उच्च विद्यालय बेलमा में किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन

0
IMG-20260325-WA0011.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 25 मार्च 2026,

गयाजी। दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के प्रो बोनो क्लब द्वारा ‘कैंपस फॉर कम्युनिटी’ पहल के तहत उच्च विद्यालय बेलमा में करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को उनके शैक्षणिक और व्यावसायिक भविष्य के बारे में मार्गदर्शन देना था।

विद्यार्थियों को करियर के विभिन्न विकल्पों की दी जानकारी

प्रो बोनो क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. देव नारायण सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और विभिन्न करियर विकल्पों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को भविष्य की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।

सीयूईटी और करियर पाठ्यक्रमों पर चर्चा

कार्यक्रम के दौरान नूर इकबाल ने छात्रों को सीयूईटी तथा विभिन्न करियर उन्मुख पाठ्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। वहीं कार्तिक कुमार ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के तरीकों पर प्रकाश डाला, जबकि शिवम कुमार ने सरकारी छात्रवृत्ति योजनाओं के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से बताया।

विद्यालय प्रशासन का मिला सहयोग

जनसंपर्क पदाधिकारी मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल ऑफ लॉ एंड गवर्नेंस के डीन एवं हेड प्रो. डॉ. अशोक कुमार तथा उच्च विद्यालय बेलमा के प्राचार्य मो. जाहिर शाह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के संचालन में नूर इकबाल, किसलय पांडेय, कार्तिक कुमार और शिवम कुमार की भी अहम भूमिका रही।

विद्यार्थियों में बढ़ी जागरूकता

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक कमर आलम, निरंजन कुमार सहित अन्य शिक्षकों का सहयोग भी सराहनीय रहा। कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों ने अपने करियर को लेकर नई प्रेरणा और जागरूकता प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page