गया नगर निगम ने शुरू किया टैक्स कैलकुलेटर वेब पोर्टल, अब घर बैठे जान सकेंगे प्रॉपर्टी टैक्स

0
1773421837616.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 13 मार्च 2026,

गया: शहरवासियों की सुविधा और प्रॉपर्टी टैक्स प्रणाली में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से गया नगर निगम ने नया टैक्स कैलकुलेटर वेब पोर्टल शुरू किया है। नगर आयुक्त अभिषेक पलासिया के निर्देश पर शुरू की गई इस सुविधा के माध्यम से अब नागरिक घर बैठे ही अपनी संपत्ति का प्रॉपर्टी टैक्स ऑनलाइन गणना कर सकेंगे।

चैंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक के बाद लिया गया निर्णय

दरअसल, हाल ही में नगर आयुक्त के साथ चैंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक आयोजित हुई थी। बैठक के दौरान व्यापारियों ने प्रॉपर्टी टैक्स निर्धारण की प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी का मुद्दा उठाया था। व्यापारियों का कहना था कि टैक्स की गणना स्पष्ट नहीं होने के कारण लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

ऑनलाइन पोर्टल से आसानी से होगी टैक्स की गणना

इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त ने तत्काल पहल की और नगर निगम की ओर से टैक्स कैलकुलेटर वेब पोर्टल तैयार कराया गया। इस पोर्टल पर नागरिक अपनी संपत्ति से जुड़ी आवश्यक जानकारी भरकर प्रॉपर्टी टैक्स की सटीक गणना कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

टैक्स प्रक्रिया में आएगी पारदर्शिता

नगर निगम प्रशासन के अनुसार इस ऑनलाइन सुविधा से टैक्स निर्धारण की प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी। साथ ही नागरिकों को टैक्स संबंधी जानकारी के लिए अब नगर निगम कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

QR कोड स्कैन कर भी मिल सकेगी सुविधा

नगर निगम ने बताया कि नागरिक दिए गए QR कोड को स्कैन कर सीधे पोर्टल पर पहुंच सकते हैं और अपनी संपत्ति का टैक्स कैलकुलेट कर सकते हैं।

समय पर टैक्स भुगतान की अपील

नगर आयुक्त अभिषेक पलासिया ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस ऑनलाइन सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और समय पर प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page