स्कूल बस से टक्कर में स्कूटी सवार युवक की मौत,

0
Screenshot_2026_0313_211832.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 13 मार्च 2026,

गयाजी; गया-बोधगया मार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेवधर बीघा स्थित डाक स्थान के पास तेज रफ्तार स्कूली बस और स्कूटी में जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतना जोरदार था कि स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया।

मृतक युवक हथियार गाँव का था रहने वाला

मृतक की पहचान बोधगया थाना क्षेत्र के हथियार गांव निवासी राजू मांझी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार राजू मांझी खिरियामा इलाके में शुक्रवार को लगने वाले बाजार से खरीदारी कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गया-बोधगया रोड पर सेवधर बीघा के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार स्कूली बस ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद बस चालक फरार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि राजू मांझी सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक वाहन संख्या BR-02M-2732 लेकर मौके से फरार हो गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए गया-बोधगया रोड को जाम कर दिया। सड़क जाम होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बाधित हो गया।

परिजनों ने पुलिस पर लगाए आरोप

मृतक के बेटे विजय मांझी ने आरोप लगाया कि पुलिस सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची थी, लेकिन स्थिति देखकर वापस चली गई और कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपी बस चालक की गिरफ्तारी और उचित मुआवजा नहीं दिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page