गयाजी पुलिस कार्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित, लंबित मामलों और गिरफ्तारी की प्रगति की समीक्षा

0
IMG-20260313-WA0007.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 13 मार्च 2026

गयाजी; जिले के पुलिस कार्यालय में शुक्रवार को वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक, थानाध्यक्ष तथा जिले के विभिन्न शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

बीते माह के कार्यों और उपलब्धियों की समीक्षा

बैठक के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी थानों के पिछले माह के कार्यों और उपलब्धियों की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में गिरफ्तारी की प्रगति, लंबित कांडों के निष्पादन, कुर्की, वारंट एवं इश्तिहार की तामिला सहित अन्य महत्वपूर्ण मामलों का गहन मूल्यांकन किया गया।

अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाने के निर्देश

गोष्ठी में आगामी माह के लिए आवश्यक लक्ष्य निर्धारित किए गए। वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाने तथा विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर

बैठक में शहर और जिले की यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं व्यवस्थित रखने पर भी विशेष बल दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित किया जाए और आम नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए।

बैठक में उपस्थित पुलिस पदाधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page