गयाजी में PNB ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, सम्मान समारोह के साथ CSR के तहत लगाए वॉटर कूलर

0
img-20260309-wa00064304498269779144293.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 09 मार्च 2026,

गयाजी; अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के राय काशीनाथ मोड़, गयाजी स्थित मंडल कार्यालय में बैंक कर्मियों और स्टाफ सदस्यों द्वारा महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की उपलब्धियों को सराहते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मोनालिसा पाढ़ी, विनीता चतुर्वेदी और पूजा श्रीवास्तव को आमंत्रित कर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने पुष्प भेंट कर उनका अभिनंदन किया। साथ ही सामूहिक रूप से केक काटकर समृद्धि और सफलता की कामना की गई। कार्यक्रम में मौजूद सभी सदस्यों को स्मृति स्वरूप उपहार भी प्रदान किए गए।

मंडल प्रमुख चैता कुमार पंडा ने अपने संबोधन में कहा कि अनेक सामाजिक, आर्थिक और मानसिक बाधाओं के बावजूद महिलाएं लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की उपलब्धियां समाज और राष्ट्र दोनों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

CSR के तहत थाना और अस्पताल में लगाए गए वॉटर कूलर

महिला दिवस के अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत सामाजिक कार्य भी किए। गयाजी मंडल के मंडल प्रमुख चैता कुमार पंडा द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं महिला थाना चंदौती तथा प्रभावती महिला अस्पताल में आम लोगों की सुविधा के लिए वॉटर कूलर स्थापित करवाया गया। बैंक प्रबंधन ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत नागरिकों के लिए कल्याणकारी कार्य लगातार करता रहा है और भविष्य में भी इस प्रकार की पहल जारी रहेगी।

वाटर कूलर सौंपते PNB के मंडल प्रमुख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page