गयाजी में STF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, दो इनामी अपराधी गिरफ्तार

0
IMG_20260221_135621.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 21 फरवरी 2026,

गयाजी; जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गयाजी पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में कई मामलों में वांछित दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान चोचा उर्फ आलोक सिंह और पलटन सिंह उर्फ रेयान सिंह के रूप में हुई है। दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

विशेष टीम के गठन के बाद चल रही थी लगातार छापेमारी

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, वजीरगंज के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम में मुफस्सिल थाना पुलिस एवं एसटीएफ के अधिकारी शामिल थे। पुलिस द्वारा पारंपरिक एवं तकनीकी माध्यमों से लगातार सूचना संकलन कर दोनों अपराधियों की तलाश की जा रही थी।

गुप्त सूचना पर पटना से हुई गिरफ्तारी

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दोनों इनामी अपराधी पटना में मौजूद हैं। सूचना के सत्यापन के बाद विशेष टीम ने छापेमारी की। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, लेकिन सशस्त्र बल की मदद से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उनकी पहचान चोचा उर्फ आलोक सिंह (निवासी कल्पुनगर) तथा पलटन सिंह उर्फ रेयान सिंह (निवासी भुआलपुर, थाना बुनियादगंज) के रूप में हुई।

पेट्रोल पंप हत्या कांड में थी संलिप्तता

पुलिस के अनुसार 25 नवंबर 2024 को मानपुर स्थित विशाल पेट्रोल पंप पर गोली मारकर हत्या की घटना हुई थी। इस मामले में मुफस्सिल थाना कांड संख्या-1038/24 दर्ज किया गया था। अनुसंधान के दौरान दोनों गिरफ्तार अपराधियों की संलिप्तता सामने आई थी, जिसके बाद से वे फरार चल रहे थे।

इस मामले में पूर्व में 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है, दो आरोपियों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था। शेष अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार चोचा उर्फ आलोक सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास, रंगदारी, मारपीट, आर्म्स एक्ट तथा एससी/एसटी एक्ट से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। विभिन्न वर्षों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र में दर्ज कई संगीन कांडों में उसकी संलिप्तता पाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page