गयाजी में पालनाघर कर्मियों के नियोजन सूची जारी, दावा-आपत्ति आमंत्रित

0
image_search_1771694097242.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 21 फरवरी 2026,

गयाजी; जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस, गयाजी द्वारा जानकारी दी गई है कि विज्ञापन संख्या-02/2025 एवं 03/2025 के तहत मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना अंतर्गत समाहरणालय परिसर तथा केन्द्रीय कारा, गयाजी में संचालित पालनाघर के लिए क्रेच वर्कर एवं सहायक क्रेच वर्कर के एकल पदों पर नियोजन हेतु प्राप्त आवेदनों की प्रारंभिक सूची जारी कर दी गई है।

ई-मेल से प्राप्त आवेदनों के आधार पर तैयार हुई सूची

बताया गया कि ई-मेल के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का मूल्यांकन अभ्यर्थियों के शैक्षणिक अंक एवं संबंधित कार्य अनुभव के आधार पर किया गया है। तैयार सूची का प्रकाशन जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट gaya.nic.in पर कर दिया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

21 से 27 फरवरी तक दर्ज कर सकते हैं दावा-आपत्ति

जिला प्रोग्राम कार्यालय के अनुसार, सूची में किसी प्रकार की त्रुटि या आपत्ति होने पर अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेजों के साथ dhewgaya@gmail.com पर दिनांक 21 फरवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 तक ई-मेल के माध्यम से दावा/आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।

निर्धारित तिथि के बाद नहीं होगी सुनवाई

स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित तिथि के बाद या अन्य माध्यम से प्राप्त किसी भी दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को वेबसाइट और सूचना पट्ट देखने का निर्देश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page