प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा मानपुर में भव्य शिवरात्रि शोभायात्रा

0
IMG-20260215-WA0003.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 13 फरवरी 2026,

मानपुर (गयाजी): गुरुवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, हेड मानपुर दुर्गा स्थान (जोड़ा मस्जिद के पास) से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा को मानपुर प्रखंड अध्यक्ष बाला जी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी, वार्ड 48 के पार्षद विजय कुमार तांती एवं वार्ड 47 की पार्षद सुशीला कुमारी ने शिव ध्वज दिखाकर रवाना किया।

आकर्षक झांकियों ने मोहा मन

शोभायात्रा में सफेद घोड़े के रथ पर सवार लक्ष्मी-नारायण की मनमोहक झांकी मुख्य आकर्षण रही। साथ ही भगवान शिवशंकर की झांकी और ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा कलश धारण कर प्रस्तुत की गई झलकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। बैंड-बाजे की मधुर धुनों के बीच यात्रा का दृश्य अत्यंत आकर्षक रहा। यात्रा जिस-जिस मार्ग से गुजरी, श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और वातावरण भक्तिमय हो उठा।

विभिन्न मार्गों से होते हुए सेवाकेंद्र पर समापन

शोभायात्रा हेड मानपुर दुर्गा स्थान स्थित सेवाकेंद्र से निकलकर जोड़ा मस्जिद, कलाली मोड़, मनोकामना मंदिर होते हुए पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह के आवासीय गली पहुंची। वहां पूर्व मंत्री ने रैली का स्वागत किया तथा शिव बाबा की पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात यात्रा सुढी टोला, मनोकामना मंदिर, कलाली मोड़, मानपुर पोखरा, खंजाहापुर, अलीपुर, रूपसपुर होते हुए कुकरा ब्रह्म स्थान से गुजरकर बड़ा इनारा के पास स्थित सेवाकेंद्र पर संपन्न हुई।

13 फरवरी को आध्यात्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

इसी क्रम में 13 फरवरी, शुक्रवार को हेड मानपुर दुर्गा स्थान परिसर में प्रातः 11 बजे आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिवरात्रि के आध्यात्मिक संदेश को जन-जन तक पहुंचाना और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ब्रह्माकुमारी बहनें एवं स्थानीय नागरिक शामिल रहे, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page