बिजली कट की शिकायत अब होगी आसान, 7033095806/1912 पर कॉल करते ही मिलेगा समाधान

0
image_search_1770750230349.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | जहानाबाद | 10 फरवरी 2026,

जहानाबाद। घर में बिजली कट होने पर अब उपभोक्ताओं को परेशान होने की जरूरत नहीं है। सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय ‘सबका सम्मान–जीवन आसान (ईज ऑफ लिविंग)’ के तहत बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बिजली विभाग ने बड़ी पहल की है। अब बिजली आपूर्ति से संबंधित किसी भी समस्या पर उपभोक्ता 7033095806 या 1912 (टोल फ्री) नंबर पर सीधे शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

बिजली बिल पर अंकित रहेगा फ्यूज कॉल सेंटर का नंबर

बिजली विभाग द्वारा जारी व्यवस्था के तहत उपभोक्ताओं के बिजली बिल पर उनके क्षेत्र के फ्यूज कॉल सेंटर का नंबर अंकित किया गया है। बिजली गुल होने की स्थिति में उपभोक्ता उसी नंबर पर फोन कर घर बैठे शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए किसी सरकारी कार्यालय जाने, कोई ऐप डाउनलोड करने या वेबसाइट पर जाने की आवश्यकता नहीं है।

शिकायत मिलते ही तुरंत होगी कार्रवाई

साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, जहानाबाद के कार्यपालक अभियंता ई. नंदलाल चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार और बिहार विद्युत विभाग उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए प्रतिबद्ध हैं। बिजली आपूर्ति से संबंधित शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए यह नंबर सभी प्रकार के बिजली बिल पर अंकित रहेगा। बिजली बिल के सबसे नीचे विद्युत आपूर्ति संबंधित शिकायत हेतु फ्यूज कॉल सेंटर का नंबर (7033095806) दिया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

घर, पड़ोस और गांव की समस्या भी बता सकेंगे उपभोक्ता

उन्होंने बताया कि उपभोक्ता न केवल अपने घर बल्कि पड़ोसियों और गांव में बिजली कटौती की सूचना भी इस नंबर पर दे सकते हैं। शिकायत मिलते ही संबंधित कर्मियों द्वारा तुरंत कार्रवाई कर बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।

ईज ऑफ लिविंग का उद्देश्य होगा पूरा

बिजली बिल पर फ्यूज कॉल सेंटर का नंबर उपलब्ध होने से उपभोक्ताओं के लिए शिकायत दर्ज कराना और भी आसान हो जाएगा। यह पहल सात निश्चय-3 के तहत ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ कार्यक्रम के उद्देश्य को साकार करती है, जिसका मुख्य लक्ष्य नागरिकों की दैनिक समस्याओं को कम कर उनके जीवन को सरल बनाना है।

राज्य सरकार का लक्ष्य बिहार को सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करना है, और यह व्यवस्था उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page