आज से शुरू हुई बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा, गयाजी में प्रशासन व पुलिस की कड़ी निगरानी
आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 02 फरवरी 2026,
गयाजी; आज से बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट की परीक्षा की शुरुआत हो गई है, जो 13 फरवरी 2026 तक चलेगी। इस परीक्षा में राज्यभर में 13 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा को लेकर गयाजी जिले में प्रशासन एवं पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में दिखाई दे रही है।
इसी क्रम में आज दिनांक 02 फरवरी 2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार एवं जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर के द्वारा जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और परीक्षा के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है। छात्र-छात्राओं की सघन जांच के बाद ही उन्हें केंद्र के अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की कदाचार की संभावना को रोका जा सके। वहीं छात्राओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उनके लिए विशेष परीक्षा केंद्र भी बनाए गए हैं।
निरीक्षण के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक एवं जिला पदाधिकारी ने परीक्षा कक्षों का भ्रमण करते हुए परीक्षार्थियों की उपस्थिति, सुरक्षा व्यवस्था एवं परीक्षा संचालन प्रक्रिया की बारीकी से समीक्षा की। साथ ही केंद्राधीक्षक एवं संबंधित पदाधिकारियों से संवाद कर परीक्षा को सुचारु, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने पर विशेष बल दिया गया।
अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता, कदाचार या लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन की सख्ती और सतर्कता के चलते परीक्षा केंद्रों पर शांति और अनुशासन का माहौल बना हुआ