वरीय पुलिस अधीक्षक ने डोभी थाना का किया औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

0
IMG-20260117-WA0002.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 16 जनवरी 2026,

गयाजी; आज दिनांक 16 जनवरी 2026 को रात्रि के समय वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के द्वारा डोभी थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य थाना की कार्यप्रणाली की समीक्षा करना तथा अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना था।

निरीक्षण के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक ने थाना में पदस्थापित सभी पदाधिकारियों को कांडों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने फरार एवं वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी, अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने तथा प्रभावी आसूचना संकलन पर विशेष बल दिया।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में नियमित एवं प्रभावी पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया, ताकि अपराध पर नियंत्रण के साथ-साथ आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हो सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि अपराध नियंत्रण एवं जनसुरक्षा पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, तत्परता और पारदर्शिता के साथ करने का निर्देश देते हुए आम जनता के विश्वास को बनाए रखने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page