मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मकर संक्रांति व लोहड़ी पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

0
image_search_1764396477401.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | पटना | 15 जनवरी 2026,

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मकर संक्रांति एवं लोहड़ी पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों सहित समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि मकर संक्रांति और लोहड़ी के पर्व लोगों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आएं। उन्होंने कहा कि ये दोनों पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के प्रतीक हैं, जो समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि ऐसे पर्व हमें एक-दूसरे से जोड़ने का कार्य करते हैं और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इन पर्वों को हर्षोल्लास, पारस्परिक स्नेह, भाईचारे और आपसी सद्भाव के साथ मनाएं।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में प्रदेश की खुशहाली, शांति और निरंतर प्रगति की कामना करते हुए कहा कि त्योहारों के माध्यम से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और समाज में प्रेम एवं सहयोग की भावना बढ़ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page