डीएम की पहल से नीमचक बथानी में डाटा ऑपरेटर की तैनाती, जिला परिषद ने जताया आभार

0
Share with

nimchak bathani me data operator ka kiya gaya niyukti

IMG-20260110-WA0004.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 10 जनवरी 2026,

गयाजी। जिले के नीमचक बथानी प्रखंड कार्यालय में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर लंबे समय से चली आ रही तकनीकी समस्या का समाधान हो गया है। जिला परिषद सदस्य क्षेत्र संख्या 11, नीमचक बथानी की पार्षद गुलिस्ता खातून द्वारा उठाई गई मांग पर जिला पदाधिकारी गयाजी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रखंड कार्यालय में डाटा ऑपरेटर की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी है।

जिला परिषद सदस्य गुलिस्ता खातून के पति एवं जदयू युवा प्रदेश महासचिव मोहम्मद औरंगजेब ने जिला पदाधिकारी से मिलकर आवेदन के माध्यम से अवगत कराया था कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं जैसे वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम सहित अन्य लाभार्थी आधारित योजनाओं के ऑनलाइन आवेदन, सत्यापन, डीबीटी अपडेट एवं लंबित मामलों के निष्पादन में भारी परेशानी हो रही है। एक ही डाटा ऑपरेटर होने के कारण कार्य बाधित हो रहा था, जिससे लाभार्थियों को बार-बार प्रखंड कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे थे।

जिला पदाधिकारी द्वारा आवेदन पर सकारात्मक और संवेदनशील निर्णय लेते हुए नीमचक बथानी में निरंजन कुमार को डाटा ऑपरेटर की व्यवस्था कर दी गई, जिससे अब कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो रहा है। इसके बाद सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मामलों के निष्पादन में तेजी आई है और लाभार्थियों को समय पर सेवाएं मिलने लगी हैं।

इस सराहनीय पहल के लिए जिला परिषद सदस्य गुलिस्ता खातून ने जिला पदाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डीएम साहब का यह निर्णय आमजन, विशेषकर वृद्ध, दिव्यांग और जरूरतमंद लोगों के लिए बड़ी राहत है। वहीं जिला प्रशासन की इस तत्परता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोगों ने इसे जनहित में लिया गया महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page