सुरक्षा और ट्रैफिक मैनेजमेंट को मिलेगी नई दिशा, शहर के 4 प्रमुख जगहों पर ट्रैफिक चेकपोस्ट

0
IMG-20260107-WA0014.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 07 जनवरी 2026,

गयाजी। गयाजी पुलिस ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पुलिस उप महानिरीक्षक-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक, गयाजी द्वारा एनटीपीसी लिमिटेड के सहयोग से भुसुंडा मोड़, मिर्जा गालिब मोड़, सिकरिया मोड़ एवं कालचक्र मैदान में आधुनिक यातायात चेक पोस्टों का उद्घाटन किया गया।

ये सभी चेक पोस्ट शहर के प्रमुख इन्ट्रि प्वाइंट्स पर स्थापित किए जा रहे हैं, जहाँ प्रतिदिन भारी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। अधिकारियों का कहना है कि नई चेक पोस्ट प्रणाली से ट्रैफिक मूवमेंट की लाइव मॉनिटरिंग, संदिग्ध गतिविधियों की पहचान और वाहन जांच की प्रक्रिया को सुगम बनाया जाएगा।

इसके साथ ही, इन चेक पोस्टों पर अत्याधुनिक उपकरण और तकनीक उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे पैट्रोलिंग टीमों को त्वरित कार्रवाई करने में मदद मिलेगी। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए इन स्थानों को रणनीतिक रूप से चुना गया है ताकि शहर में प्रवेश करने वाले सभी रूट्स पर निगरानी मजबूत की जा सके।

प्रशासन का मानना है कि इन चेक पोस्टों की स्थापना से न केवल ट्रैफिक जाम की समस्या में कमी आएगी, बल्कि आपराधिक गतिविधियों पर भी प्रभावी नियंत्रण संभव होगा। यह पहल शहर में सुरक्षित, सुचारू और बेहतर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में गया पुलिस का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page