गयाजी में फायरिंग करने वाला आरोपी आकाश पासवान गिरफ्तार, हथियार की बरामदगी के लिए पुलिस की पूछताछ जारी

0
Screenshot_2026_0103_232122.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 03 जनवरी 2026,

गयाजी; नए वर्ष की पहली रात शहर में सनसनी फैलाने वाली फायरिंग घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई दिखाते हुए उसके मुख्य आरोपी आकाश पासवान को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना रात्री करीब 9 बजे की है जब वादी उपेंद्र पासवान, निवासी मुरली हिल बैरागी, ने कोतवाली थाना को सूचना दी कि आकाश पासवान उसके दरवाजे पर आकर फायरिंग कर रहा है और बीते वर्ष उसके पुत्र की हत्या से संबंधित कांड संख्या 491/25 को उठा लेने की धमकी दे रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची, सत्यापन किया गया और छापामारी की गई, लेकिन आरोपी आकाश पासवान मौके से फरार हो गया। इस बीच वादी द्वारा घटना का वीडियो भी वायरल किया गया, जिससे मामले ने और तूल पकड़ लिया। वादी के आवेदन पर पुलिस ने कोतवाली थाना में कांड संख्या 01/26 दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक, गयाजी ने कोतवाली थानाध्यक्ष को तुरंत कार्रवाई का निर्देश दिया।

थानाध्यक्ष की अगुवाई में लगातार छापेमारी की गई और आखिरकार पुलिस ने आरोपी आकाश पासवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब उससे हथियार की बरामदगी को लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई तेज गति से की जा रही है और कानून व्यवस्था के साथ किसी भी तरह की खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गयाजी पुलिस इस मामले को संगीन मानते हुए आगे भी छापामारी और तकनीकी जांच जारी रखे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page