सात निश्चय–3 में ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ : वरिष्ठ नागरिकों के लिए घर-घर स्वास्थ्य सेवाओं की नई पहल

0
1767458175471.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | पटना | 03 जनवरी 2026,

पटना। बिहार सरकार द्वारा न्याय के साथ विकास की नीति पर चलते हुए समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। नितीश कुमार की सरकार ने पूरे बिहार को अपना परिवार मानते हुए हर व्यक्ति के मान-सम्मान और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा है। इसी कड़ी में अब राज्य सरकार वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को आसान और सम्मानजनक बनाने के लिए सात निश्चय–3 के तहत बड़े कदम उठा रही है।

सीनियर सिटिज़न के लिए घर-घर हेल्थकेयर सेवा शुरू करने की तैयारी

राज्य में अकेले रहने वाले, असहाय या स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे वरिष्ठ नागरिकों को तुरंत और सम्मानजनक चिकित्सा सहायता मिले, इसके लिए सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को तेज़ी से कार्य करने का निर्देश दिया है। जल्द ही राज्य में बुजुर्गों के लिए घर पर उपलब्ध होने वाली विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जाएगा।
सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली प्रमुख सुविधाएं होंगी—
🔹घर पर नर्सिंग सहायता की सुविधा
🔹घरेलू पैथोलॉजी टेस्ट (Blood test, urine test आदि)
🔹ब्लड प्रेशर और ECG की घर पर जांच
🔹फिजियोथेरेपी की सुविधा घर पहुंचाकर उपलब्ध कराना
🔹आपात स्थिति में पूरी चिकित्सकीय सहायता और एम्बुलेंस सुविधा
यह पहल राज्य के उन परिवारों के लिए बेहद राहत देने वाली होगी जिनके बुजुर्ग किसी बीमारी से जूझ रहे हों या नियमित देखभाल की आवश्यकता हो। सरकार का मानना है कि “सम्मानजनक जीवन” सिर्फ भौतिक सुविधाओं से नहीं, बल्कि जरूरत के समय समय पर सहायता मिलने से सुनिश्चित होता है।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए और कौन-सी सुविधाएं जरूरी? सरकार सुझाव मांग रही है

राज्य सरकार चाहती है कि वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को आसान बनाने के लिए सिर्फ स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी अन्य सेवाओं की भी पहचान की जाए। इसको लेकर नागरिकों से सुझाव मांगे जा रहे हैं। अगर कोई व्यक्ति इस दिशा में कोई महत्वपूर्ण सुझाव देना चाहता है तो वह सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए माध्यमों के जरिए अपनी राय भेज सकता है।

सरकार का संदेश

“हम चाहते हैं कि बिहार का हर बुजुर्ग सम्मान के साथ अपना जीवन जी सके। उनकी आवश्यकताओं को समझना और समय पर सहायता देना हमारी प्राथमिकता है। नागरिकों के बहुमूल्य सुझावों के आधार पर इन सेवाओं को और सशक्त बनाया जाएगा।”

नितीश कुमार, मुख्यमंत्री बिहार सरकार

वर्ष 2025–2030 के लिए नया लक्ष्य: बिहार को सर्वाधिक विकसित राज्यों में शामिल करना

सरकार ने वर्ष 2025 से 2030 के बीच बिहार को देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए सात निश्चय–3 कार्यक्रम लागू किया गया है। इसके सातवें निश्चय “सबका सम्मान–जीवन आसान (Ease of Living)” के तहत खास तौर पर उन सेवाओं पर जोर दिया जा रहा है, जिनसे आम नागरिकों विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों के दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों को कम किया जा सके।

सात निश्चय–3 के तहत यह कदम न केवल वरिष्ठ नागरिकों को राहत देगा बल्कि बिहार को सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने में भी मदद करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page