डीएम ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएँ, बढ़ती ठंड को देखते हुए समय में बदलाव

0
IMG-20251222-WA0005.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 22 दिसंबर 2025,

गयाजी; जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित दैनिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लगभग 50 लोगों की समस्याएँ सुनीं। जनता दरबार में भूमि विवाद, आवास योजना, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी शिकायतें, शिक्षा संबंधी मुद्दों सहित कई मामलों पर लोगों ने अपनी समस्याएँ रखीं।

जिलाधिकारी ने उपस्थित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों का त्वरित और निष्पक्ष निपटारा सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समय पर समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए सभी विभाग गंभीरता से कार्य करें।

ठंड को देखते हुए समय में बदलाव

ठंड में बढ़ोतरी को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने दैनिक जनता दरबार के समय में परिवर्तन किया है। अब जनता दरबार दोपहर 01 बजे से 02 बजे तक लगाया जाएगा। डीएम ने लोगों से अपील की कि मौसम को ध्यान में रखते हुए वे अपनी समस्याएँ निर्धारित नए समय पर लेकर आएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page