बिपार्ड कार्यशाला को लेकर गयाजी में बदलेगा ट्रैफिक प्लान, VVIP आगमन पर रूट डायवर्जन लागू

0
image_search_1759047302693.webp
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 16 दिसंबर 2025,

गयाजी; बिपार्ड, गयाजी में 17–18 दिसंबर को आयोजित दो-दिवसीय उच्चस्तरीय कार्यशाला के मद्देनज़र जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन ने रूट लाइनिंग एवं ट्रैफिक डायवर्जन प्लान तैयार किया है। खासतौर पर 17 दिसंबर 2025 को V.V.I.P. के आगमन एवं प्रस्थान के दौरान कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंध और वैकल्पिक व्यवस्था लागू रहेगी।

इन मार्गों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

प्रशासन के अनुसार, 17 दिसंबर को V.V.I.P. के आगमन से लेकर प्रस्थान तक निम्न मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा, आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर—

🔹सिकड़िया मोड़ से घुघरी टाड़ मोड़, तथा पांच नंबर गेट से एयरपोर्ट होते हुए दोमुहान तक
🔹दोमुहान से महाबोधी मंदिर तक का संपूर्ण मार्ग


आम जनता के लिए तय किए गए वैकल्पिक मार्ग

यातायात बाधित न हो, इसके लिए आम नागरिकों हेतु वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं—

🔹गया से बोधगया/दोमुहान की ओर जाने वाले वाहन घुघड़ी टाड़ बाईपास होते हुए केंदुई रिवर साइड रोड से अपने गंतव्य तक जाएंगे।
🔹डोभी/बोधगया से गयाजी की ओर आने वाले वाहन रिवर साइड रोड–केंदुई–घुघड़ी ताड़ अथवा चेरकी रोड से सिकड़िया मोड़ के रास्ते जाएंगे।
🔹सिकड़िया मोड़ से बोधगया, दोमुहान व डोभी की ओर जाने वाले वाहन मगध मेडिकल होते हुए चेरकी रोड का उपयोग करेंगे।
🔹नवादा की ओर से आने वाले सभी वाहन सिटी पब्लिक स्कूल, मानपुर के रास्ते गयाजी शहर में प्रवेश करेंगे।

कब तक लागू रहेगा ट्रैफिक प्लान

प्रशासन ने बताया कि यह ट्रैफिक व्यवस्था V.V.I.P. के आगमन से एक घंटा पूर्व से लेकर उनके परिभ्रमण कार्यक्रम की समाप्ति तक प्रभावी रहेगी। आम जनता से अपील की गई है कि 17 दिसंबर को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर प्रशासन को सहयोग दें, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page