केंद्रीय कारा, गयाजी में 3 घंटे तक औचक छापामारी, एक भी प्रतिबंधित सामग्री नहीं मिली

0
IMG-20251129-WA0000.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 29 नवम्बर 2025,

गयाजी। शनिवार दिनांक 29 नवंबर 2025 को गृह विभाग के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुमार कौशल के नेतृत्व में केंद्रीय कारा, गयाजी में व्यापक स्तर पर औचक छापामारी अभियान चलाया गया। सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा और जेल के अंदर संभावित अनियमितताओं की जांच के उद्देश्य से की गई इस कार्रवाई में कई वरीय प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस संयुक्त छापामारी में सदर अनुमंडल पदाधिकारी, टाउन-1 पुलिस उपाधीक्षक, यातायात पुलिस उपाधीक्षक, साइबर क्राइम पुलिस उपाधीक्षक, सिविल लाइंस थानाध्यक्ष, मगध मेडिकल थानाध्यक्ष, कोतवाली अपर थानाध्यक्ष, विष्णुपद अपर थानाध्यक्ष, डेल्हा अपर थानाध्यक्ष, रामपुर अपर थानाध्यक्ष, नगर अंचलाधिकारी, मानपुर अंचलाधिकारी सहित लगभग 100 पुलिस अधिकारी और जवान शामिल रहे।

करीब 3 घंटे तक चली इस तलाशी अभियान के दौरान जेल के सभी वार्डों, जिनमें सामान्य वार्ड, मेडिकल वार्ड, अति सुरक्षित वार्ड सहित अन्य महत्वपूर्ण परिसर शामिल हैं, की विधिवत जांच की गई। यह पूरी प्रक्रिया जेल प्रशासन की उपस्थिति में और सख्त निगरानी में सम्पन्न हुई।

जांच समाप्त होने के बाद अधिकारियों ने बताया कि किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित या आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई, जो जेल की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी प्रणाली को सकारात्मक रूप से दर्शाता है।

प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि ऐसे औचक निरीक्षण आगे भी समय-समय पर जारी रहेंगे, ताकि जेल प्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page