खिजरसराय में महिला हत्या कांड का छह घंटे में खुलासा – मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार

0
IMG-20251109-WA0004.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 09 नवम्बर 2025

गयाजी: गयाजी पुलिस ने एक बार फिर अपनी सतर्कता और तत्परता का परिचय देते हुए एक महिला की हत्या के मामले को महज छह घंटे के भीतर सुलझा लिया है। इस घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सुबह खिजरसराय थाना क्षेत्र के ग्राम नगरियामां में एक महिला की ईंट-पत्थर से मारपीट कर हत्या कर दी गई थी। सूचना मिलते ही ssp के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नीमचक बथानी तथा खिजरसराय थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर उसे संरक्षित किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए एएनएमसीएच, गयाजी भेजा। मामले की गंभीरता को देखते हुए खिजरसराय थाना कांड संख्या 404/25, दिनांक 09.11.2025 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशानुसार त्वरित उद्भेदन के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें खिजरसराय थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों को शामिल किया गया। एफएसएल और तकनीकी टीम को भी साक्ष्य संकलन के लिए घटनास्थल पर भेजा गया।

विशेष टीम ने तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर मात्र छह घंटे के भीतर मुख्य आरोपी दुलारचंद साव (पिता – कृष्णा साव, निवासी – नगरियामां, थाना – खिजरसराय, जिला – गयाजी) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page