Spread the love

पटना | 15 अक्टूबर 2025 | आर्यावर्त वाणी

पटना, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने बुधवार को अपने 57 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में कई अप्रत्याशित नाम शामिल हैं, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। पार्टी ने इस सूची में तीन विधायकों के टिकट काट दिए हैं, जबकि 27 सीटों पर नए चेहरे उतारे गए हैं। वहीं चार महिलाओं को मौका देकर जदयू ने महिला सशक्तिकरण पर भी जोर दिया है।

तीन विधायकों का टिकट कटा

पहली सूची में दरभंगा के कुशेश्वरस्थान (सुरक्षित) सीट के विधायक अमन हजारी, बरबीघा के विधायक सुदर्शन, और सकरा के विधायक अशोक कुमार चौधरी को पार्टी ने दोबारा मौका नहीं दिया है।

इन दिग्गजों पर दोबारा भरोसा

जदयू ने अपने पुराने नेताओं पर एक बार फिर भरोसा जताया है। इनमें श्याम रजक, हरिनारायण सिंह, नरेंद्र नारायण यादव, श्रवण कुमार और महेश्वर हजारी के नाम प्रमुख हैं।


पहली सूची के 57 प्रत्याशियों के नाम

क्रमांकविधानसभा सीटप्रत्याशी का नाम
1आलमनगरनरेंद्र नारायण यादव
2बिहारीगंजनिरंजन कुमार मेहता
3सिंहेश्वर (सुरक्षित)रमेश ऋषिदेव
4मधेपुराकविता साहा
5सोनबरसा (सुरक्षित)रत्नेश सदा
6बेनीपुरविनय कुमार चौधरी
7दरभंगा ग्रामीणईश्वर मंडल
8बहादुरपुरमदन सहनी
9गायघाटकोमल सिंह
10मीनापुरअजय कुशवाहा
11सकरा (सुरक्षित)आदित्य कुमार
12कांटीअजीत कुमार
13कुचायकोटअमरेंद्र कुमार पांडेय
14भोरे (सुरक्षित)सुनील कुमार
15हथुआरामसेवक सिंह
16बरौलीमंजीत सिंह
17जीरादेईभीष्म कुशवाहा
18रघुनाथपुरविकास कुमार सिंह (जीशु सिंह)
19बड़हरियाइंद्रदेव पटेल
20महाराजगंजहेमनारायण लाह
21एकमाधूमल सिंह
22मांझीरणधीर सिंह
23परसाछोटेलाल राय
24वैशालीसिद्धार्थ पटेल
25राजापाकर (सुरक्षित)महेंद्र राम
26महनारउमेश सिंह कुशवाहा
27कल्याणपुर (सुरक्षित)महेश्वर हजारी
28वारिसनगरडॉ. मांजरिक मृणाल
29समस्तीपुरअश्वमेध देवी
30मोरवाविद्यासागर निषाद
31सरायरंजनविजय कुमार चौधरी
32विभूतिपुररवीना कुशवाहा
33हसनपुरराजकुमार राय
34चेरियाबरियारपुरअभिषेक कुमार
35मटिहानीराजकुमार सिंह
36अलौली (सुरक्षित)रामचंद्र सदा
37खगड़ियाबबलू मंडल
38बेलदौरपन्ना लाल पटेल
39जमालपुरनचिकेता मंडल
40सूर्यगढ़ारामानंद मंडल
41शेखपुरारणधीर कुमार सोनी
42बरबीघाडॉ. कुमार पुष्पंजय
43अस्थावांजितेंद्र कुमार
44राजगीर (सुरक्षित)कौशल किशोर
45इस्लामपुररुहेल रंजन
46हिलसाकृष्ण मुरारी शरण (प्रेम मुखिया)
47नालंदाश्रवण कुमार
48हरनौतहरिनारायण सिंह
49मोकामाअनंत सिंह
50फुलवारी शरीफ (सुरक्षित)श्याम रजक
51संदेशराधाचरण साह
52जगदीशपुरभगवान सिंह कुशवाहा
53डुमरांवराहुल सिंह
54राजपुर (सुरक्षित)संतोष कुमार निराला

Ad..

इन 27 सीटों पर बदले गए उम्मीदवार

मधेपुरा, दरभंगा ग्रामीण, गायघाट, मीनापुर, सकरा, कांटी, बड़हरिया, जीरादेई, रघुनाथपुर, एकमा, परसा, मांझी, वारिसनगर, विभूतिपुर, चेरियाबरियारपुर, अलौली, खगड़िया, जमालपुर, बरबीघा, इस्लामपुर, मोकामा, फुलवारी शरीफ, मसौढ़ी, डुमरांव, जगदीशपुर, संदेश।


इन चार महिलाओं को मिला टिकट

1️⃣ कविता साहा — मधेपुरा
2️⃣ अश्वमेध देवी — समस्तीपुर
3️⃣ रवीना कुशवाहा — विभूतिपुर
4️⃣ कोमल सिंह — गायघाट

जदयू की इस पहली सूची से यह साफ संकेत मिल रहा है कि पार्टी नई रणनीति और नए चेहरों के साथ मैदान में उतर रही है। पुराने नेताओं को बनाए रखते हुए युवा और महिला प्रत्याशियों को भी तरजीह देकर जदयू ने संतुलन साधने की कोशिश की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page