टिकट लेकर लौटे डॉ प्रेम कुमार का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

0
IMG-20251013-WA0011.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 13 अक्टूबर 2025,

गयाजी, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के बीच गयाजी एयरपोर्ट पर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं गयाजी विधानसभा क्षेत्र से आठ बार विधायक रह चुके डॉ. प्रेम कुमार का भव्य स्वागत किया गया।

डॉ. प्रेम कुमार दिल्ली से पार्टी का टिकट लेकर गयाजी पहुंचे थे। उनके आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी एयरपोर्ट परिसर में मौजूद रहे। ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और जयघोषों के बीच कार्यकर्ताओं ने अपने लोकप्रिय नेता का जोरदार स्वागत किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

एयरपोर्ट परिसर “जय भाजपा, तय भाजपा” और “फिर से डॉ. प्रेम कुमार” के नारों से गूंज उठा। स्वागत समारोह में पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया, वहीं स्थानीय नेताओं ने कहा कि डॉ. प्रेम कुमार के नेतृत्व में गयाजी विधानसभा क्षेत्र में विकास की रफ्तार और तेज होगी।

गयाजी के राजनीतिक गलियारों में डॉ. प्रेम कुमार की वापसी को भाजपा के लिए बड़ा मनोबल माना जा रहा है। उनके प्रत्याशी घोषित होने के बाद कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और जोश का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page