बेलागंज थाना का ग्रामीणों ने किया घेराव, सड़क जाम मामले में गिरफ्तारी के बाद बढ़ा तनाव

0
Screenshot_20260517_224507.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 17 मई 2026,

गयाजी। जिले के बेलागंज थाना परिसर में रविवार को उस समय भारी तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब दर्जनों ग्रामीणों ने अचानक थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते थाना परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि पूरा विवाद हाल ही में हुए सड़क जाम मामले से जुड़ा है। बेलागंज पुलिस द्वारा सड़क जाम करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने से नाराज नेऊरी गांव के ग्रामीण बड़ी संख्या में थाना पहुंच गए और परिसर के भीतर बैठकर विरोध जताने लगे।

अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया

थाना परिसर में ग्रामीणों की बढ़ती भीड़ और तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर चाकन्द थाना, पाई बिगहा थाना एवं अन्य थाना क्षेत्रों से पुलिस टीम को बेलागंज थाना बुलाया गया।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विधि-व्यवस्था डीएसपी रवि प्रकाश सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति की कमान संभाली।

डीएसपी ने ग्रामीणों को दिया निष्पक्ष जांच का भरोसा

डीएसपी रवि प्रकाश सिंह ने ग्रामीणों से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली और उचित जांच का आश्वासन दिया। पुलिस अधिकारियों और थानाध्यक्ष द्वारा समझाने-बुझाने के बाद प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण शांत हुए और बाद में अपने घर लौट गए।

घंटों बना रहा तनाव का माहौल

घटना के दौरान थाना परिसर में काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा। हालांकि पुलिस प्रशासन की तत्परता और संवाद के जरिए स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। प्रशासन ने लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page