बिहार पुलिस सप्ताह के तहत गयाजी में रक्तदान, स्वास्थ्य जांच और खेल प्रतियोगिता का आयोजन

0
IMG-20260223-WA0008.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 23 फरवरी 2026,

गयाजी; बिहार पुलिस सप्ताह 2026 के अवसर पर गयाजी स्थित पुलिस केंद्र में सोमवार, 23 फरवरी 2026 को रक्तदान शिविर, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर तथा वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस कर्मियों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ करना तथा आम जनता के साथ समन्वय को बढ़ावा देना रहा।

पुलिस कर्मियों ने किया उत्साहपूर्वक रक्तदान

आयोजित रक्तदान शिविर में पुलिस पदाधिकारियों, जवानों एवं कर्मियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का परिचय दिया। इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक तथा अपर पुलिस अधीक्षक गयाजी, सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे। रक्तदान करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रशंसा स्वरूप प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

पुलिस परिवार के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम के तहत पुलिस परिवार के सदस्यों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया गया। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परामर्श तथा आवश्यक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। बड़ी संख्या में पुलिस परिवार के सदस्यों ने शिविर का लाभ उठाया।

पुलिस-पब्लिक के बीच वॉलीबॉल प्रतियोगिता से बढ़ा सौहार्द

पुलिस सप्ताह के अवसर पर पुलिस केंद्र परिसर में गयाजी पुलिस टीम और पब्लिक टीम के बीच वॉलीबॉल प्रतियोगिता का रोमांचक मुकाबला आयोजित किया गया। पुरुष वर्ग में बिहार पुलिस टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की, जबकि महिला वर्ग में पब्लिक टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए विजय प्राप्त की। प्रतियोगिता के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

जनसेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश

आयोजन के माध्यम से पुलिस विभाग की जनसेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय संवेदनशीलता के प्रति प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से दिखाई दी। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास, सहयोग और बेहतर जनसंपर्क को मजबूत करना रहा।

रक्तदान करते पुलिसकर्मी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page