मगध क्षेत्र के सभी थानों में पुलिस-पब्लिक लोक संवाद गोष्ठी, आमजनों ने खुलकर रखीं समस्याएं

0
Screenshot_2026_0912_232524.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 12 सितंबर 2026

गयाजी: पुलिस एवं जनता के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने और आमजनों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को मगध क्षेत्र के सभी पांच जिलों के प्रत्येक थानाक्षेत्र में पुलिस-पब्लिक लोक संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम 4 बजे से आयोजित इन गोष्ठियों में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी समस्याएं पुलिस पदाधिकारियों के समक्ष रखीं।

गयाजी के बेलागंज में आईजी ने स्वयं सुना आमजन का पक्ष

गयाजी जिले के बेलागंज थाना अंतर्गत साकिर विगहा पंचायत में आयोजित लोक संवाद गोष्ठी में पुलिस महानिरीक्षक, मगध क्षेत्र स्वयं उपस्थित रहे। उन्होंने स्थानीय आमजनों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा उनके त्वरित निदान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी सामूहिक समस्याओं को खुलकर पुलिस महानिरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों के समक्ष रखा। अधिकारियों ने लोगों की बातों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित समस्याओं के नियमानुसार समाधान का भरोसा दिलाया।

अन्य चार जिलों में भी लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

गयाजी के अलावा मगध क्षेत्र के अन्य चार जिलों में भी सभी थानाक्षेत्रों में आयोजित लोक संवाद गोष्ठियों में आमजनों ने उत्साह के साथ अपनी सहभागिता दर्ज कराई। बैठक के दौरान नागरिकों ने स्थानीय स्तर की समस्याओं को पुलिस पदाधिकारियों के समक्ष रखा।

थानाध्यक्षों एवं उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों ने नागरिकों को आश्वस्त किया कि आमजनों से जुड़ी समस्याओं के निराकरण को प्राथमिकता दी जाएगी तथा आवश्यकतानुसार संबंधित मामलों में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

अपराध एवं भयमुक्त समाज के निर्माण में सहयोग की अपील

मगध क्षेत्र की जिला पुलिस ने कहा कि आमजनों से जुड़ी समस्याओं का त्वरित निदान पुलिस की प्राथमिकता है। आमजनों के सहयोग से अपराध एवं भयमुक्त समाज के निर्माण के लिए जिला पुलिस दृढ़संकल्पित है।

पुलिस ने आमजनों से अपील की कि कोई भी समस्या छोटी या बड़ी हो, उसे बिना किसी डर या भय के संबंधित थाने को अवगत कराएं, ताकि थानास्तर से अपेक्षित कार्रवाई यथाशीघ्र की जा सके। पुलिस-पब्लिक लोक संवाद गोष्ठी को इसी दिशा में पुलिस और आमजन के बीच संवाद एवं विश्वास को मजबूत करने की महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page