मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर एनएसएस स्वयंसेवकों ने बांटे सेनेटरी पैड, महिलाओं को किया जागरूक

0
IMG-20260528-WA0008.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 28 मई 2026,

गयाजी: गुरुवार को जगजीवन महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्वयंसेवकों द्वारा मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर गोद लिए गए भूसूंडा बालापर बस्ती में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सत्येंद्र प्रजापति के निर्देशानुसार संपन्न किया गया।

महिलाओं और किशोरियों को दी गई स्वास्थ्य संबंधी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान डॉ. सुनील कुमार के मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों ने महिलाओं एवं किशोरियों के बीच सैनेटरी पैड का वितरण किया। साथ ही मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, साफ-सफाई और स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

मासिक धर्म को बताया प्राकृतिक प्रक्रिया

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्वयंसेवकों ने महिलाओं को बताया कि मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है और इसके प्रति समाज में जागरूकता फैलाना बेहद जरूरी है। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं के स्वास्थ्य, सम्मान और स्वच्छता को लेकर सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया गया।

ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता फैलाने का लिया संकल्प

टीम लीडर रितिक रौशन ने बताया कि 28 मई को विश्व स्तर पर मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य बेहतर मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवकों ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया है।

कार्यक्रम में आयुष कुमार, यशवंत, शिवम, पंकज, हिमांशु, पुरुषोत्तम, सौरभ, दीपक, रिया, दिव्या राजल, सुहानी प्रिया, रौशनी, प्रियंका सहित बड़ी संख्या में एनएसएस स्वयंसेवक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page