गयाजी के केदारनाथ मार्केट में नीतीश कुमार ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन, बिना संबोधन लौटे

0
Screenshot_2026_1017_215145
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 17 अक्टूबर 2026

गयाजी। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को गयाजी के केदारनाथ मार्केट में आयोजित “20 साल बेमिसाल उत्कृष्ट कार्यों” की प्रदर्शनी के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने उपस्थित लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया और दीप प्रज्वलित कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।

उद्घाटन के बाद उन्होंने कैनवास पर प्रदर्शित उपलब्धियों का संक्षिप्त अवलोकन किया और करीब दो मिनट बाद कार्यक्रम स्थल से रवाना हो गए। इस दौरान न तो नीतीश कुमार ने कोई संबोधन दिया और न ही मंच से अन्य नेताओं का भाषण हुआ।

कार्यक्रम के बाद शुरू हुईं चर्चाएं

पूर्व मुख्यमंत्री के संक्षिप्त प्रवास और बिना भाषण लौटने को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं। कुछ राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि कार्यक्रम की सादगी और छोटा मंच कई सवाल खड़े कर रहा है। हालांकि, इन चर्चाओं पर जदयू की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page